- लेखक -हरीकांत शर्मा
- Website: WWW.Yogichintan.com
- Blog : प्रसिद्ध tour
विषय वस्तु :
टूर के माध्यम से हम वहा के भौतिक .संस्कृतिक ,रहन सहन के बारे में और सभ्यता के बारे में जानते है| जीवन की नयी जानकारी पाकर मन प्रसन्न हो जाता है |घूमने जाने की बात सुनकर ही मन में न जाने कितने भाव तैरने लगते है और मन करता है कि वह दिन जल्दी आये जब हम घूमने जायेगे| वास्तव में ऐसा कोई नहीं होगा जो टूर के नाम से खुश न हो ऐसा ही मनभावन टूर है कृष्ण की लीला स्थली मथुरा वृन्दावन |
मथुरा और वृन्दावन भारत वर्ष में ही नहीं वरन विश्व में भी बहुत प्रसिद्द है क्योकि भगवान श्री कृष्ण ने मथुरा में जन्म लिया था |मथुरा से 40 कि मी० की दूरी पर बरसाना में उनकी परम अराध्या श्री राधाजी ने जन्म लिया था| दोनों अटूट प्रेम के बंधन की वजह से जोड़ी विश्व प्रसिद्द हो गयी उनके प्रेम की गाथाये आज भी ब्रिज की गलियो में शोर से कई कई परम्पराओ के रूप में मनाई जाती है |यहाँ की होली तो विश्व में प्रसिद्ध है इसे देखने के लिए कई देशो से लोग आते है उनमे से कुछ तो ऐसे होते है जो कि यही यही के होकर रह जाते है| उनके हृदय में राधा और कृष्ण की मूरत बस जाती है वे यहाँ की मांटी में रच पच जाते है यहाँ के पहनावे को ही अपना लेते है| मथुरा ,वृन्दावन में राधा श्री कृष्ण के सैकड़ो मंदिर है हर गली गली मौहल्ले मौहल्ले उनके मंदिरो को नए नए रूप में देखकर श्रद्धालु अपने मन में बड़ी प्रसन्नता महसूस कर अपने आप को भाग्यशाली समझते है क्योकि उनकी लीलाओ को देखकर मन आनंदित हो मयूर की भाति नाचने लगता है |
write
Blog Nam
No comments:
Post a Comment